Orai News: पिपराया में राशन कार्ड कटने का डर दिखाकर महिलाओं से लिए दस्तावेज
उरई, अगस्त 18 -- Orai News: आटा। संवाददाता ग्राम पिपराया में स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के नाम पर महिलाओं से राशन कार्ड कटने का भय दिखाकर जरूरी दस्तावेज लेने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मना करने पर धमकाया गया और उनकी अनुमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए। पीड़ितों ने तीन लोगों के खिलाफ आटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम निवासी कस्तूरी पत्नी लखन ने तहरीर में बताया कि 6 अगस्त को गांव में राशन कार्ड की ई-केवाईसी के लिए दुग्गी पिटवाई गई थी। इसके बाद वह प्रवेश, सुमन, कुसुम, विनीता, कुंती और केसकली समेत अन्य महिलाओं के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचीं। वहां उनसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो की प्रतियां मांगी गईं। महिलाओं ने कारण पूछा तो बताया गया कि उन्हें स्वयं सहायता समूह में जोड़ा जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.