उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती 26 अगस्त की रात घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गांव के ही एक युवक को माल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़ित परिवार की बेटी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वीडियो में युवती ने दावा किया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग है। जनवरी में उसके पिता ने उसके पास मोबाइल पकड़ लिया था तो मारपीट की थी। इसके बाद उसने खुद ही जेवरात अपने प्रेमी के घर रख दिए थे। युवती ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने प्रेमी को फंसाने के लिए उस पर रुपये लेकर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया और खुद ही उसके घर जाकर उसे पक...