उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: माधोगढ़, संवाददाता। रामपुरा थाना क्षेत्र के छोटी बेड़ कदमपुरा गांव में बीती 21 सितंबर को दाह संस्कार से लौट रहे युवक पर चार लोगों ने घात लगाकर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर घायल में युवक को ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि घटना में शामिल तीन अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। मौके पर पहुंचे सीओ ने समझाकर शांत किया और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।युवक की पहचान माधौगढ़ तहसील के रामपुरा थाना क्षेत्र के छोटी बेड़ कदमपुरा गांव निवासी रमेश उर्फ पप्पू 21 सितंबर को गांव में ही एक दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने रोक लिया और डंड...