Orai News: पिज्जा लेने गई किशोरी से अश्लील हरकत का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
उरई, अगस्त 31 -- Orai News: उरई। कोतवाली क्षेत्र की किशोरी के साथ कैफे में अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि किशोरी रविवार देर शाम नाबालिग बजरिया स्थित कैफे में पिज्जा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बजरिया गणेशगंज निवासी शरद ने उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। नाबालिग की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंद कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.