Orai News: पालिका द्वारा सूचना न देने की आईएएस ने फेसबुक हैंडल से दी जानकारी
उरई, जुलाई 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर में पिछले तीन साल के भीतर कराए गए विकास कार्यों का अभिलेख न दिए जाने पर एक बार फिर से आईएएस व जांच अधिकारी रिंकू सिंह राही ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल से अभी तक पालिका द्वारा अभिलेख न दिए जाने की जानकारी दी है।सभासदों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने आईएएस रिंकू सिंह राही को जांच दी गई थी। समयावधि गुजरने के बाद जब जांच नहीं दी गई तो उन्होंने पिछले दिनों उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी और जब्तीकरण की कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से हड़कंप मच गया। खूब लेटरबाजी हुई। हालांकि बुधवार को एक बार फिर आईएएस व जांच अधिकारी ने अपने हैंडल से सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उरई द्वारा आज तक जांच हेतु वांछित सूचनाएं व अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.