उरई, अगस्त 19 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां पर वाहनों को खड़ा किया जा सके। वाहनों के पार्किंग के लिए स्थान न होने के कारण लोग मनचाही जगह पर बेतरतीब वाहन खड़े कर देते हैं। सड़क पर खड़े होते बेतरतीब वाहन जाम का कारण बनते हैं तथा लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके बाद जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है।नगर में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हो रहा है। इस समय लोग सार्वजनिक वाहनों की अपेक्षा स्वंय के वाहन से चलना ज्यादा पसंद करते हैं और सुरक्षित मानते हैं। यही कारण है कि नगर में आने वाले वाहनों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: एक दशक बाद भी नहीं तलाशी जा सकी वाहन स्टैंड की जमीन एक तरफ वाहनों की संख्या बढ़ रही तो दूसरी तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। ...