Orai News: पारिवारिक कलह से आहत नवविवाहिता ने लगाई फांसी
उरई, जुलाई 9 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता गोहन थाना क्षेत्र के गांव मडोरी में गुरुवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके मायकेवालों को खबर दी।गांव मडोरी निवासी संतोषी प्रजापति 20 वर्ष पत्नी आशीष कुमार की गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो संतोषी दीवार पर लगे हुक से फंदे पर लटकी मिली। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव और गोहन एसओ सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.