Orai News: पाइपलाइन तो बिछ गई लेकिन शुरू नहीं हो पाई जलापूर्ति
उरई, अगस्त 7 -- Orai News: जालौन। संवाददाता ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनुवां में यह योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पानी की टंकी है, घरों में नल कनेक्शन भी कर दिए गए हैं, लेकिन बीते करीब चार वर्षों से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। ऐसे में इस योजना की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीण रामकुमार, बृजेश, राजेश आदि ने बताया कि गांव में टंकी बनकर तैयार है, पाइप लाइन बिछी है और नल घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। ग्रामीणों की परेशानी केवल पेयजल तक सीमित नहीं है। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की समुचित मरम्मत न होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से रास्ते दलदल में तब्दील हो गए हैं। ग्रामीणों और स्कूली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.