Orai News: पांच दिन से लापता युवती, मां ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: जालौन। पांच दिन पूर्व घर से बिना बताए गई युवती की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है और बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी बीते 6 अक्टूबर की रात बिना बताए घर से निकल गई थी। सुबह जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सभी नाते-रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना होने की आशंका जताते हुए मां ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.