Orai News: पहूज नदी उफान पर, प्रशासन ने लगाई बेरिकेडिंग
उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: कोंच। संवाददाता लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर है। नदियों किनारे बसे गांव में खतरा मंडरा रहा है। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम सलैया मार्ग से मध्यप्रदेश को जाने वाले मार्ग पर पहूज नदी के उफान से जगह-जगह रास्ते कट गए हैं। प्रशासन ने किसी भी खतरे की आशंकाओं को लेकर नदी पुल से होकर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेडिंग कर दी है।रविवार को तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम सलैया मार्ग से होकर मध्यप्रदेश सीमा में प्रवेश करने वाले पहूज नदी पुल के दोनों साइडों पर पानी के तेज बहाव से रास्ता कट गया है जिससे यहां से होकर आने-जाने वाले छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके। प्रशासन ने इस मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.