उरई, अगस्त 4 -- Orai News: जालौन।। संवाददाता भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के तत्वावधान में जालौन बालिका इंटर कॉलेज में 'पर्यावरण संरक्षण क्या, क्यों और कैसे' विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। परिषद की ओर से विद्यालय की 175 छात्राओं को चार-चार रजिस्टर भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण केवल पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है, बल्कि जल, वायु, मिट्टी और समस्त जीव-जंतुओं का संतुलन ही पर्यावरण है। यदि प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन जारी रहा तो आने वाली पीढ़ियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जूहा स्कूल जुडली में एक छात्र, एक पेड़ अभियान की शुरुआत साथ ही प्लास्टिक...