उरई, अगस्त 17 -- Orai News: उरई। जालौन पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने वैचारिक मतभेद के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे सात परिवारों का समझौता कराकर उन्हें बिखरने से बचाया। पुलिस के अनुसार महिला अधिकारियों और नामित सदस्यों ने पति-पत्नी व परिजनों के विवादों की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए साथ रहने पर राजी हुए। टीम ने दम्पत्तियों को आपसी सामंजस्य बनाकर पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह भी दी। पुलिस ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से समाज में घरेलू विवाद कम करने में मदद मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...