Orai News: परासन गौशाला से 100 मीटर दूर मिले 4 गोवंशों के शव, ग्रामीणों ने किया हंगामा
उरई, अगस्त 29 -- Orai News: आटा। संवाददाता कदौरा ब्लॉक के ग्राम परासन की गौशाला में लापरवाही उजागर हुई है। गौशाला से करीब 100 मीटर दूर चार गोवंशों के शव खुले में पड़े मिलने पर शनिवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शवों को दफन कराया। जानकी स्वयं सहायता समूह द्वारा परासन गौशाला का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने संचालकों पर देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर डीपीआरओ मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं मिली और पानी की दो हौद खाली मिलीं। परिसर में गंदगी भी मिली। डीपीआरओ ने संचालन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। संचालक समूह को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.