उरई, अगस्त 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता बघौरा निवासी 35 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पत्नी ने घटना देखी तो पड़ोसियों को सूचना दी।शहर के मोहल्ला बघौरा निवासी गजेंद्र सिंह 35 वर्ष किराना की दुकान पर काम कर पत्नी संध्या देवी व दो पुत्रों प्रिंस और पीयूष का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती थी। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में चली गई। शनिवार सुबह जब संध्या जागी तो कमरे में पति को अचेत अवस्था में देखा। उसके चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद गांव में रहने वाले पिता रूप सिंह और चाचा नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना पर फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभार...