Orai News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पेड़ पर लटककर दी जान
उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में मंगलवार रात को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।गांव गढ़िया निवासी लालसिंह राठौर 45 वर्ष पुत्र गुलजारी परिवार के साथ रहता था। वह साइकिल पर पानी-पुड़ी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि मंगलवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी गुड़िया से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। देर रात उसने गांव के बाहर संतोषी माता मंदिर के पीछे स्थित तालाब के पास लगे अर्जुन के पेड़ पर साफी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव बुधवार सुबह जब ग्रामीण तालाब की तरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.