उरई, जुलाई 23 -- Orai News: पत्नी से विवाद के बाद यमुना पुल से पानी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही औरैया व जालौन पुलिस ने संयुक्त रूप से रात में रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पुल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी में घायल अवस्था में फंसा हुआ सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पत्नी से विवाद के बाद यमुना पुल से नदी में कूदा युवक, रातभर चले रेस्क्यू में बची जानविवाद का कारण जानकारी के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम शेखपुर अहीर निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र कृष्ण कुमार का बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर पत्नी आरती से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह बाइक से यमुना पुल पर पहुंचा और पानी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही देवकली चौकी प्रभार...