उरई, अगस्त 25 -- Orai News: कोंच। कोंच के गोखले नगर में भाइयों से जमीनी बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने और रास्ता न मिलने से नाराज होकर एक युवक ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी तीन मासूम बच्चों के साथ सरोजिनी नायडू पार्क की पानी की टंकी पर चढ़कर दो घंटे तक हंगामा किया। कूदने की धमकी से हड़कंप मचा रहा और पुलिस के समझाने पर दो घन्टे बाद युवक पत्नी व बच्चों के साथ नीचे उतरा।

परिवारिक विवाद कोंच कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह गोखले नगर निवासी सोनू कुशवाहा पुत्र भगवानदास अपनी पत्नी शालिनी और तीन छोटे बच्चों 6 साल की सदबी, 4 साल की बेसनबी और 2 साल के हार्दिक के साथ पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह करीब दो घंटे तक टंकी पर बैठा रहा और नीचे कूदने की धमकी देता रहा जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

भाई के साथ विवाद बताया जा रहा ...