उरई, जुलाई 2 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी के घर से नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर लापता होने की शिकायत कोतवाली कोंच पुलिस से की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी की तलाश कराने की मांग की है।पीड़ित कमल सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कालपी क्षेत्र की निवासिनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों उसके पिता के मकान में अलग रह रहे थे। आरोप है कि 2 जुलाई की रात करीब दो बजे उसकी पत्नी घर से बाहर गई, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब उसकी नींद खुली तो पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली। उसने बाहर निकलने का प्रयास किया तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया और आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला। पीड़ित क...