Orai News: पति गया था जानवर चराने, लौटा तो पत्नी फांसी पर लटकी मिली
उरई, अक्टूबर 5 -- Orai News: आटा। संवाददाता थाना आटा क्षेत्र के ग्राम सधारा में रविवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर पति जानवर चराने खेत पर गया था, जब देर शाम को लौटा तो पत्नी को फांसी पर लटका पाया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी की वजह के बारे में परिवार के लोग घरेलू कलह बता रहे हैं।ग्राम सधारा निवासी जाहर सिंह यादव रविवार दोपहर जानवर चराने खेत पर गया था। घर पर उसकी पत्नी कमलेशी 40 वर्ष अकेली थी। देर शाम करीब 7 बजे जब पति घर वापस लौटा तो पत्नी कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। पति ने उसे फंदे से उतारकर नीचे रखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष आटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.