Orai News: पति की मौत को बताया हत्या, पत्नी ने डीएम-एसपी से लगाई मदद की गुहार
उरई, अगस्त 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने पति की मौत को हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में बोलेरो सवार तीन लोगों ने उनके पति को टक्कर मारकर घसीटा, जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता वीनू तिवारी के अनुसार 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके पति विनय कुमार तिवारी पुष्पांजलि गेस्ट हाउस के सामने से जा रहे थे, तभी कार सवार तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें टक्कर मार दी और गंभीर हालत में घसीटा। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें कानपुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.