उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कौशांबी जिले में हुए हादसे के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर में शुक्रवार को पटाखों की दुकानों और उनके भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया गया।सीओ परमेश्वर प्रसाद और तहसीलदार मनोज कुमार ने निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों से लाइसेंस और सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी प्राप्त की। दोनों अधिकारियों के मुताबिक, दुकानदारों को को बिना लाइसेंस के पटाखों की खरीद-फरोख्त न करने की हिदायत दी गई है। निर्धारित सीमा से अधिक बारूद का भंडारण न करने की चेतावनी दी गई है। आपातकाल के लिए दुकानों में अग्निशमन यंत्र और जरूरी सुरक्षा उपकरण रखने की सलाह दी गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।सीओ ने कहा कि कोई भी पटाखा फैक्टरी संचालित करते हुए पाया गया उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।इस दौरान...