Orai News: पक्की सड़क निर्माण को लेकर इमिलिया खुर्द गांववासियों ने उठाई मांग
उरई, अक्टूबर 7 -- Orai News: कालपी। संवाददाता तहसील कालपी क्षेत्र के ग्राम इमिलिया खुर्द को जोड़ने वाली पक्की सड़क के निर्माण का इंतजार ग्रामीण करीब 75 वर्षों से कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग से गांव इमिलिया खुर्द तक पक्की सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है।इमिलिया गांव के ग्रामीणों सुनील कुमार, देवेंद्र पाल, दलवीर, प्रदीप, बाबूराम, रमेश , लल्लन व दयाराम आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि इमिलिया गांव में आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में रास्ता खराब होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों के साथ-साथ गांव के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.