Orai News: पक्का निर्माण करा रहा दबंग, किसानों ने की शिकायत
उरई, जुलाई 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी सोबरन सिंह, रघुवीर आदि ने पुलिस को बताया कि उनकी कृषि भूमि संख्या 748 मौजा लौना में स्थित है। वह अपनी कृषि भूमि पर सब्जियां उगाकर भरण पोषण करते हैं। सब्जियों के लिए पानी वह सरकारी गूल संख्या 749 से लेते हैं। इसी गूल के पानी उपयोग वह निरंतर करते आ रहे हैं। लेकिन अब इस गूल पर गांव के ही कुछ व्यक्ति जबरन अतिक्रमण कर उस पर पक्का निर्माण करा रहे हैं। जिससे गूल से मिलने वाला पानी बंद हो रहा है। पानी बंद होने से इसका असर सब्जियां उगाने पर पड़ेगा। उनका सब्जियां उगाने का व्यवसाय ही चौपट हो जाएगा। आरोप लगाया कि जब उन्होंने पक्का निर्माण करने को विपक्षियों को मना किया तो वह झगड़े व मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित किसानों ने पुलिस से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.