उरई, अगस्त 21 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंडी परिषद की सचल दल टीम ने चेकिंग के दौरान बिना मंडी शुल्क जमा किए गुड़ का परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक मंडी शुल्क से संबंधित आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर मंडी परिषद ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक पर कुल 2 लाख 22 हजार 654 रुपये का शमन शुल्क, मंडी शुल्क एवं सेस लगाया गया।मंडी सचिव अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मंडी सहायक योगेश कुमार, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, निखिल श्रीवास्तव की टीम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उपज का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश के डबरा की ओर से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक को टीम ने रोककर उसकी जांच की। तलाशी लेने पर ट्रक में गुड़ लदा मिला। टीम ने चालक से गुड़ के परिवहन और मं...