उरई, अगस्त 2 -- Orai News: कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनासी में शनिवार शाम एक युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक पुलिस को किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार, कनासी निवासी 36 वर्षीय दिनेश उर्फ ईलू के घर शनिवार को किसी बात को लेकर पंचायत हो रही थी। इसी बीच दिनेश घर से चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रियंका और दो पुत्र दिव्यांश व निखिल का...