Orai News: न्यू लोक कल्याण समिति ने मेधावी व निर्धन छात्रों को बांटी निशुल्क पुस्तकें
उरई, जुलाई 21 -- Orai News: कालपी। संवाददाता न्यू लोक कल्याण समिति कालपी के तत्वावधान में एमएसवी इंटर कॉलेज में निर्धन एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधालय के परिसर में संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के सेट वितरित किए गए। पुस्तकें प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।समारोह को संबोधित करते हुए एमएसवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं समाजसेवी डॉ. नरेश मैहर ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है, जिससे उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.