Orai News: न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया पौधरोपण, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उरई, जुलाई 25 -- Orai News: कालपी। संवाददाता गायत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय अदलसराय में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण से पहले उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद किया।उन्होंने कहा कि बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हर बच्चा एक पेड़ लगाए और दूसरों को भी लगाने के लिए प्रेरित करे। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बार संघ कालपी के पूर्व अध्यक्ष जय किशोर कुलश्रेष्ठ सिद्धन बाबू, सतीश निषाद, वर्तमान महामंत्री अमीन मलिक, डब्बू श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंधक ओपी सैनी, हर्ष सैनी, प्रधानाचार्य केके द्विवेदी, एड. डीसी सैनी, एड. लेखराज निषाद, गुलाब निषाद सहित विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.