Orai News: नौवीं की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार, सुनी फरियाद
उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: एट। संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के तहत एट में बालिकाओं को सशक्त करने की अनूठी पहल देखने को मिली। जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा रमाकांती पुत्री सुखवीर सिंह निवासी पुर बिनौरा को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। थाने पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रभार संभालते ही दो फरियादी अपनी समस्या लेकर आए, जिनकी शिकायत सुनकर छात्रा थानेदार ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा और शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान थाने में मौजूद महिलाओं को बाल अधिकार, महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: एक दिन के लिए महुली थानाध्यक्ष बनीं विजय लक्ष्मी एक दिन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.