Orai News: नैनपुरा माइनर के पास झुके बिजली के खंभे, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं
उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नैनपुरा माइनर से मकरंदपुरा के लिए निकली बिजली के लाइन के पोल झुक गए हैं। खंभे झुकने के कारण बिजली के तार जमीन की करीब आ गए हैं। लंबे समय से झुके पोल को बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।विकास खंड के ग्राम मकरंदपुरा की बिजली आपूर्ति कुकरगांव फीडर से होती है। गांव में बिजली पहुंचाने के लिए उरई जालौन मार्ग के सातमील से निकले माइनर से नैनपुरा के पास से लाइन निकली है। नैनपुरा निवासी किसान सतीश गुप्ता के खेत से लाइन निकली है। खेत से मकरंदपुरा के लिए निकली लाइन के तीन पोल आंधी में झुक गए थे। लगभग एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन जर्जर लाइन व झुके हुए पोल को ठीक नहीं कराया गया है। पोल झुकने के कारण किसानों को खेत में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.