Orai News: नून नदी में डूबे वृद्ध किसान का शव 13 किमी दूर यमुना में मिला
उरई, अक्टूबर 5 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरौल निवासी वृद्ध किसान का शव सोमवार सुबह घटना स्थल से लगभग 13 किलोमीटर दूर यमुना नदी में हीरापुर गांव के पास बरामद हो गया। शनिवार दोपहर नून नदी में डूबे किसान की तलाश में रविवार को एसडीआरएफ और गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम मगरौल निवासी डाकघर से सेवानिवृत्त कर्मचारी राम आसरे पांडेय 70 वर्ष शनिवार दोपहर अपनी चार भैंसों के साथ नून नदी तट पर चराने गए थे। इसी दौरान उनकी भैंसें चरते हुए नदी पार कर गईं। यह भी पढ़ें- Orai News: भैंस चराने गया वृद्ध किसान नून नदी में लापता, कपड़े-जूते किनारे मिले भैंसों को वापस लाने के लिए वह अपने कपड़े और जूते तट पर रखकर नदी में उतर गए, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.