Orai News: नीलगिरी फैक्ट्री के पास लग्ज़री कार व ई रिक्शा की टक्कर, 6 लोग घायल
उरई, अगस्त 4 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर की कालपी रोड पर नीलगिरी फैक्ट्री के पास मंगलवार को लग्ज़री कार और ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार लग्ज़री कार ने सामने से आ रहे रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। जिसमें बृजलाल निवासी राजेंद्र नगर, देवी शरण निवासी सरसौखी रिक्शा चालक , रामजी निवासी रवा, पिंकी पत्नी बबलू गुर्जर, निवासी बाबई थाना चुर्खी , बबलू, निवासी बाबई, थाना चुर्खी और विकास , निवासी रामनगर घायल हो गए। डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। देवी शरण और पिंकी की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.