उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की महत्वपूर्ण बैठक सागर चौकी स्थित नीमा भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुशील तिवारी ने की। इस दौरान संस्था की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और पूर्व में घोषित पदाधिकारियों के नामों पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।सर्वसम्मति से डॉ. दिनेश उदैनिया को नीमा कोंच का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं डॉ. केशव निरंजन को उपाध्यक्ष, डॉ. अभिषेक निरंजन को महासचिव, प्रदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. विवेक सिंह राठौर को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. दिनेश उदैनिया ने कहा कि नई कार्यकारिणी का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाना, चिकित्सकों के हितों की रक्षा करना है। डॉ. आलोक निर...