Orai News: नीचे लटके बिजली के तार बने हादसे का सबब, लोगों ने की ऊंचा कराने की मांग
उरई, अगस्त 28 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर में बिजली के तार नीचे लटके होने से हादसे का डर बना हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तार ऊंचा कराने की मांग की है।नगर क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी मुंटू, अवधेश पाल, अंगूरी देवी, गुड्डी, केश कुमारी, राजेश, मुस्कान, रश्मि आदि ने बताया कि उदोतपुरा बिजलीघर से जालौन की ओर आने वाली लाइन बिजलीघर के पीछे काफी नीची हो गई है। इस जगह बिजली का पोल झुक गया है, जिससे तार जमीन के करीब आ गए हैं। बिजली के तार नीचे होने से लगातार खतरा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.