उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: कोंच। थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम परासनी में गुरुवार देर शाम खेलते-खेलते एक साल की मासूम बच्ची निर्माणाधीन मकान के पिलर के गड्ढे में गिर गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय हमराह मौके पर पहुंचे और बच्ची को निकालकर सीएचसी नदीगांव ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम ग्राम परासनी निवासी रामलखन की एक वर्षीय बेटी सोनाली बरात घर के पास खेल रही थी। पास में ही एक निर्माणाधीन मकान है, जिसके पिलर के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। खेलते-खेलते बच्ची अचानक उसी गड्ढे में गिर गई। परिजनों को जब तक पता चलता, बच्ची गड्ढे में चली गई थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष नदीगांव मय कर्मचारीगण मौके पर पहुंचे। ...