Orai News: निर्माणाधीन पुलिया की दीवार से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
उरई, जुलाई 19 -- Orai News: आटा। संवाददाता आटा-इटौरा मार्ग पर निर्माणाधीन सिंचाई विभाग की पुलिया के पास बनाई गई दीवार से बाइक टकराने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरसेसी गांव निवासी 40 वर्षीय फूल सिंह रिश्तेदारी में आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव आए थे। रविवार को वह बाइक से लौट रहे थे। इटौरा गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सिंचाई विभाग की पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए मार्ग पर अवरोधक दीवार बनाई गई है। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.