Orai News: नियमों का उल्लंघन करने पर पटाखा दुकानों को कराया बंद
उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: कोंच। कोंच के धनुतालाब मैदान में पटाखा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मानकों के विपरीत संचालित हो रही दुकानों पर गुरुवार को एसडीएम ने पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ छापा मारकर दुकानों को तत्काल बंद करा दिया। जांच में एक दुकानदार का लाइसेंस भी एक्सपायर मिला, इसके बावजूद वह पटाखों की बिक्री कर रहा था। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का बीड़ी पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने पटाखा बाजार की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई थी। एसडीएम ने पूर्व में दुकानों का निरीक्षण कर सभी कारोबारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार बैरिकेडिंग और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दुकानों पर सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.