Orai News: निबंध में बीएमटी आटा के आकाश और पोस्टर में जीजीआईसी की मानसी ने मारी बाजी
उरई, सितम्बर 18 -- Orai News: उरई। संवाददाता राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज उरई में रोल प्ले, निबंध और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 13 विद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोल प्ले प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला कालपी की टीम ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में बीएमटी इंटर कॉलेज आटा के कक्षा 11 के छात्र आकाश कुमार ने बाजी मारी, जबकि पोस्टर पेंटिंग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई की छात्रा मानसी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।रोल प्ले प्रतियोगिता में जनपद के 13 विद्यालयों की टीमों ने जनसंख्या शिक्षा से संबंधित 11 विभिन्न विषयों जैसे बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम, बाल विवाह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.