उरई, अगस्त 31 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। कालपी के मोहल्ला निकासा से कर्बला जाने वाला मार्ग इन दिनों जलभराव से तालाब स्वीमिंगपूल के रूप में होकर रह गया। फलस्वरूप इस मार्ग से गुजरने के दौरान वाहनों तथा राहगीरों के शरीर दोनों के पुर्जे जरूर ढीले हो जाते हैं। निकासा- सड़क का डेढ़ दशक पहले नगर पालिका के द्वारा डामर का मार्ग बनाया गया था। लेकिन तत्समय सड़क की साइडों में नालियों का निर्माण नहीं कराया गया था। परिणामस्वरूप जल निकासी का कोई साधन नहीं है। जिससे पानी का जमाव सड़क में हों जाता है। वहीं सड़क के अगल बगल के भू स्वामियों ने प्लाटिंग,भवन तथा खेत तैयार कर लिए हैं। आसपास के सभी स्थानों का पानी सड़क में भर रहा है। बारिश की कुछ बूंदें पड़ते ही सड़क इस तरह गायब हो जाती है। डामर की सड़क टापू दिखाई देती है। प्रतिदिन सुबह जब बच्चे स्कूल जाने ...