Orai News: निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 'भारत माता की जय' से गूंजा कुठौंद
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता कुठौंद कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा संयोजक हिमांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे युवाओं के जोश और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा कुठौंद क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा संयोजक हिमांशु त्रिपाठी ने यात्रा की व्यवस्था और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग पर अनुशासन के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने कस्बे में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.