उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नाला ओवरफ्लो होने से मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने शनिवार सम्पूर्ण समाधान दिवस कोंच में शिकायती पत्र देकर नाला की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाला ओवरफ्लो होने के कारण बारिश अथवा गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। कई स्थानों पर करीब दो फीट तक पानी भर जाने से लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी होती है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जलभराव वाले पानी में आए दिन सांप और बिच्छू निकलने से लोगों में भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि नाला सफाई के लिए वार्ड सभासद शादाब अंसारी से कई बार शिकाय...