Orai News: नारद मोह लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
उरई, अगस्त 24 -- Orai News: कोंच। नगर स्थित प्राचीन मां सिंह वाहिनी मंदिर में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास सुनील नारायण पाठक ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, नारद मोह लीला और भक्ति के विभिन्न स्वरूपों का विस्तार से वर्णन सुनाया। कथा वाचक ने नारद मोह लीला का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान की भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। परीक्षित के रूप में मनोज बुधौलिया, आराधना बुधौलिया एवं कुमारी भाव्या बुधौलिया मौजूद रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में मंदिर के महंत संजय पांडे लगातार जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.