Orai News: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी पिता को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: माधोगढ़, संवाददाता। रामपुरा में नाबालिग सौतेली बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मां -बेटी को पेट दर्द की दवा दिलाने सीएचसी रामपुरा गई और जांच में बेटी गर्भवती मिली। मां की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई की। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो शादियां की थी। उसकी पहली शादी करीब 18 वर्ष पहले एक महिला से हुई थी, जो पिछले 7 वर्षों से बीमार हैं और उनकी कोई संतान नहीं है। इसके बाद करीब 5 वर्ष पहले उसने एक अन्य महिलक से दूसरी शादी की जो अपने साथ तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर आई थी। बाद में आरोपी और दूसरी पत्नी से एक पुत्र भी हुआ जो 4 वर्ष का है। आरोप है कि इसी बीच आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.