Orai News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
उरई, जुलाई 21 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कैलिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ने एक युवक पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि 16 जुलाई की शाम करीब सात बजे उसकी बेटी घर से गायब हो गई। खोजबीन में पता चला कि गांव मछली बाजार, थाना मनकापुर, जनपद गोंडा निवासी अब्दुल रहमान उर्फ पप्पू उसे अपने साथ ले गया है। आरोप है कि आरोपी पहले से उसकी भतीजी के साथ किराये पर रहता था और इसी दौरान पहचान हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) व 87 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.