उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर जोल्हूपुर मोड़ स्थित होटल में ले गया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के पिता के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम अलीपुर निवासी आरोपी अंकित सिंह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे जोल्हूपुर मोड़ के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर कदौरा थाने पहुंचे ...