उरई, अगस्त 16 -- Orai News: कालपी। संवाददाता धर्म नगरी कालपी के परिसर में 17 अगस्त को आयोजित होने वाले नाग पंचमी मेले तथा दंगल को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी नाग पंचमी मेले के साथ भव्य दंगल का आयोजन किया जाएगा।मेले के आयोजनकर्ता एवं लंका मीनार के प्रबंधक श्रवण कुमार निगम एडवोकेट ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि दंगल में दूर-दराज से नामी पहलवानों के पहुंचने की तैयारी है। जिसके लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नाग पंचमी पर लंका मीनार परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। पूजा-अर्चना के साथ दोपहर में दंगल मेले का प्रमुख आकर्षण रहता है। यह भी पढ़ें- कालसर्प दोष से हैं परेशान? नाग पंचमी पर करें इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, दूर होंगी कई परेशानियां वर्षों पुरानी इस परंपरा को ले...