उरई, अगस्त 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर चार सुरक्षा गार्ड बीते मंगलवार की रात आपस में भिड़ गए। चारों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक गार्ड को चोट भी आई है। मामले को संज्ञान लेकर अस्पताल के सीएमएस ने चारों गार्डों को तलब किया। मामले में स्पष्टीकरण मांगा और जवाब न देने पर जिला अस्पताल से सुरक्षा गार्ड की सेवा समाप्त करने के लिए भूतपूर्व सैनिक निगम कल्याण निगम झांसी को संस्तुति के लिए पत्र भेजने की बात कही है।जिला अस्पताल में मंगलवार को रात्रि कालीन ड्यूटी में संविदा पर तैनात सुरक्षाकर्मी सौरभ यादव, विनय प्रताप किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी हुई इसके बाद सुरक्षा गार्ड प्रद्युमन यादव और आर्यन सलोनिया भी वहां आ गए। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि आपस में चारों सुरक्षा गार्ड में जमकर मारपीट हु...