Orai News: नशे में झगड़ा करने पर शांतिभंग में कार्रवाई
उरई, जुलाई 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहे युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी दीपू कुमार बुधवार की सुबह शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था। वहां मौजूद लोगों ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी गाली, गलौज शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई शिवम सिंह सेंगर ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.