उरई, सितम्बर 21 -- Orai News: एट, संवाददाता। एट स्टेशन के पास रविवार रात नशे की हालत में पुलिया पर बैठकर खाना खा रहे अधेड़ की बंबी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि सरवन यादव 55 वर्ष निवासी रमपुरा ग्राम पिरौना थाना एट कस्बे और रेलवे स्टेशन के आसपास मांगकर गुजर-बसर करता था। रविवार रात वह कोंच रोड किनारे बंबी की पुलिया पर बैठकर समोसा और रोटी खा रहा था। इसी दौरान नशे में होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया से बंबी में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट से जांच कराई और पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बता...