Orai News: नवरात्रि को लेकर एसडीएम ने मंदिरों का घूम घूम कर किया निरीक्षण
उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नवरात्रि एवं दुर्गापूजा पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पचपिंडा देवी मंदिर, ठोड़ेश्वर मंदिर सहित अन्य धर्म स्थलों का निरीक्षण कर संम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पर्वो को मनाने के लिए धर्म नगरी कालपी में भक्तों में खासा उत्साह रहता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसरों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.