उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: एट। संवाददाता नवरात्रि महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एट थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने की। बैठक में गणमान्य नागरिकों, पूजा समितियों, धर्मगुरुओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रहेगी और सख्त कार्रवाई होगी। पूजा समितियों को पंडालों में अग्निशमन व्यवस्था, लाउडस्पीकर का निर्धारित सीमा में उपयोग, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत को पंडालों और विसर्जन स्थलों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Gonda News: दुर्गा पूजा में आठ फिट से ऊंची मूर्तियों को न रखें श्रद्धालु बैठक में लालजी निरंजन बिलाया, शिव कुमार सिंह विर...